About Us

प्रधानाचार्य का संदेश

वर्तमान समय में विद्यालय का कार्य छात्रछात्राओं को केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करना नहीं हैआज तेजी से बदलते समय में बच्चों को समय के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार करना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। इस बात को ध्यान में रखकर हमने विगत कुछ वर्षों में विद्यालय में एक अच्छा शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए कुछ छोटेछोटे किन्तु ठोस कदम उठाए हैं। बच्चों का शैक्षिक पाठ्यक्रम पूरा करने के साथसाथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल, गायन, वादविवाद प्रतियोगिता, वॉलपेंटिंग प्रतियोगिता व अन्य गतिविधियों की शुरुआत की है। इन सब प्रयासों के अच्छे परिणाम धीरेधीरे सामने आ रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों का निरंतर बौद्धिक विकास हो रहा है। शिक्षा के साथ बच्चों को योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण प्रेम, स्वच्छता एवं मानवोचित संस्कारों के प्रति भी जागरूक बनाया जा रहा है। मेरा विश्वास है कि इस विद्यालय में अध्ययनरत छात्रछात्राएं यहाँ से प्राप्त शिक्षा और संस्कारों को आधार बनाकर उन्नति के नए शिखरों तक पहुंचेंगे तथा भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

प्रधानाचार्य

श्री विपिन कुमार त्यागी

गांधी शताब्दी स्मारक इंटर कॉलेज कैली के कर्मचारी

  1.   श्री पवनकुमार त्यागी (प्रवक्ता)
  2.   श्री रणवीर त्यागी  (प्रवक्ता)
  3.  श्रीमति कविता पाठक (प्रवक्ता)
  4. श्री छविराम यादव (स.अ.)
  5. श्री विपिन कुमार (स.अ.)
  6. श्री सुरेशचंद (स.अ.)
  7.  कु. सारिका त्यागी (स.अ.)
  8.  कु. स्वाति त्यागी (स.अ.)
  9.  श्री पुष्पराज पोसवाल ( लिपिक)